बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना 14 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर नंबर 5 में हुई।
मामले में हिमांशु शर्मा ने कृष्ण नामक बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका बेटा हार्दिक स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान पार्क के पास एक बाइक सवार ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से हार्दिक की स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

