बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
इस संबंध में स्वरूपदेसर वार्ड नंबर 1 निवासी श्यामलाल पुत्र रामप्रताप ने नाल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक भी जताया है।
शिकायत के अनुसार, 18 मार्च को सुबह करीब 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की गई रकम 500-500 रुपए के नोटों की 14 गड्डियों के रूप में थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की जा रही है।

