बीकानेर में एक दुकान में तोड़फोड़ और कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में जोशीवाड़ा निवासी रमेश जोशी ने भुवनेश और चंदा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखी दवाइयों को बाहर फेंक दिया और काउंटर सहित अन्य फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।
आरोप है कि आरोपियों ने गैरकानूनी तरीके से दुकान पर कब्जा कर लिया और वहां से नकदी भी निकाल ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

