राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया है कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां विद्यार्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में करीब 26.54 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही विद्यार्थी और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
- Advertisement -
अब आधिकारिक तारीख घोषित होने के बाद लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि तय समय पर परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।
रिजल्ट ऐसे करें चेक:
-
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
-
होमपेज पर कक्षा 5वीं या 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
-
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
-
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें

