बीकानेर। शहर में घर से निकले एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है।
इस संबंध में मृतक के भाई अखाराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 14 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसका भाई राजुराम घर से बिना कुछ बताए निकल गया था।
देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने राजुराम को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

