बीकानेर। जिले में खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। यह घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के सुईं गांव की रोही में हुई।
इस संबंध में मृतक के बेटे रजन पुत्र रमेश ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह खेजड़ी के पेड़ की छंगाई (टहनियां काटते समय) कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े।
गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

