Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दीपावली पर बीकानेर वासियों को मिलेगा लिलीपॉन्ड का तोहफा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दीपावली पर बीकानेर वासियों को मिलेगा लिलीपॉन्ड का तोहफा
बीकानेर

दीपावली पर बीकानेर वासियों को मिलेगा लिलीपॉन्ड का तोहफा

editor
editor Published October 6, 2022
Last updated: 2022/10/06 at 5:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। दीपावली पर बीकानेर वासियों को लिलीपोन्ड नए और आकर्षक स्वरूप में मिल सकेगा। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने गुरुवार को लिलीपॉन्ड और फ्लावर्स पार्क के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा लिलीपॉन्ड को प्राइवेट कांट्रेक्टर के जरिए विकसित और मेंटेन करवाया जाएगा इससे न्यास को हर माह 76000 की आय भी होगी। इसे 5 साल के लिए लीज पर दिया गया है। यहां आमजन के लिए पैलेस ऑन व्हील्स की थीम पर आधारित टेस्ट ऑन व्हील्स तैयार की जा रही है, जिसमें चौपाटी पर 40 तरहके व्यंजन आमजन के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही जोर बिंगबॉल, जोरबिंग रोलर, बच्चों के लिए हैंडल बोट सहित डांसिंग बुल राइड, बूंजी जंपिंग, 360 डिग्री साइकिल राइड जैसी आकर्षक गतिविधियां भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे परिसर को साफ सुथरा रखने और आकर्षक लाइटिंग व प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यहां आम दर्शकों के लिए ओपन एयर थिएटर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

सेल्फी प्वाइंट, सुंदर फुलवारी, बैठने की व्यवस्था आदि विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए खोले जाने के पश्चात इस स्थान के मेंटेनेंस की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। संभागीय आयुक्त ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए क्षेत्र के पास ही पार्किंग एरिया भी विकसित किया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पार्किंग के लिए स्थान भी उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सुधीर माथुर,
अधीक्षण अभियंता सुरेश बेनीवाल, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता विनीत शीलू, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

150 यूनिट फ्री बिजली के बाद सोलर उपभोक्ताओं को हाइब्रिड सिस्टम की बड़ी राहत
राजस्थान
बीकानेर में नए शिक्षा सत्र में घट सकता है ग्रीष्मावकाश, 45 की जगह 36 दिन
बीकानेर
बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में 29 इकाइयों से रोज निकल रहा प्रदूषित पानी
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम सख्त: 150 कुर्की पूर्व नोटिस जारी, बकायादारों के प्रतिष्ठान होंगे सीज
बीकानेर
आज का राशिफल: रुके काम होंगे पूरे, लेकिन ज्यादा भरोसा करने से हो सकता है नुकसान
राशिफल
होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026, 25 महिलाओं और 10 संगठनों का सम्मान
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नए शिक्षा सत्र में घट सकता है ग्रीष्मावकाश, 45 की जगह 36 दिन

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में 29 इकाइयों से रोज निकल रहा प्रदूषित पानी

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर नगर निगम सख्त: 150 कुर्की पूर्व नोटिस जारी, बकायादारों के प्रतिष्ठान होंगे सीज

Published March 6, 2026
बीकानेर

होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

Published March 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?