बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची एक महिला पुलिसकर्मी पर पीटबुल कुत्ते से हमला करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार माली जाखड़ (47), जो जेएनवीसी थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, ने ईमेल के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 मार्च 2026 को वह महिला उपनिरीक्षक शारदा के निर्देश पर चाणक्य नगर स्थित एक मकान में जांच के लिए गई थीं।
आरोप है कि घर से एक युवती ने पीटबुल कुत्ते को बाहर छोड़कर गेट बंद कर दिया, जिसके बाद कुत्ते ने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता ने मनिषा मोदी और एक अन्य युवती पर जानबूझकर कुत्ते से हमला करवाने और राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सउनि पूर्णाराम को सौंपी है।

