Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद
बीकानेर

बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद

editor
editor Published March 10, 2026
Last updated: 2026/03/10 at 3:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी शबनम तेली ने अपने पति अफजल, ससुर अब्दुल करीम तेली, सास दौलत और ननद नायदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह 2 नवंबर 2019 को अफजल के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके पिता ने दान-दहेज के साथ नकदी और गहने भी दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने इसे कम बताते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद भी आरोपियों ने दहेज की मांग जारी रखी। जब पीहर पक्ष उनकी मांग पूरी नहीं कर पाया तो ससुराल वालों ने उसके गहने और मोटरसाइकिल बेच दी। इस बात का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

महिला का कहना है कि 28 फरवरी 2026 को घर के काम के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसके पहने हुए गहने उतरवा लिए और उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद 3 मार्च को पीहर पक्ष के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद और दस तोला सोना देने की मांग रखते हुए स्त्रीधन लौटाने से भी इनकार कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच एसआई रतनलाल द्वारा की जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर
बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पति सहित चार नामजद
बीकानेर
हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा के लिए मातृशक्ति घर-घर जाकर करेगी प्रचार
बीकानेर
जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा
जयपुर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
बीकानेर

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?