Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देशनोक एफसीआई गोदाम में भीषण आग, लाखों किलो मूंगफली जलकर राख
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > देशनोक एफसीआई गोदाम में भीषण आग, लाखों किलो मूंगफली जलकर राख
बीकानेर

देशनोक एफसीआई गोदाम में भीषण आग, लाखों किलो मूंगफली जलकर राख

editor
editor Published March 9, 2026
Last updated: 2026/03/09 at 10:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के देशनोक इलाके में स्थित एफसीआई गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखी करीब 33 हजार बोरियों में भरी लगभग 11.55 लाख किलो मूंगफली जलकर राख हो गई, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना आरसीसी रोड स्थित गोदाम में रविवार रात करीब 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के कुछ ही देर बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं और लगभग एक घंटे के भीतर पूरे गोदाम में फैल गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा और पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर, देशनोक और नोखा सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य को देखते रहे।

बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वह देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor March 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान
बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान गार्ड की हार्ट अटैक से मौत
बीकानेर
खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राजस्थान
शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?