Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News

editor
editor Published March 5, 2026
Last updated: 2026/03/05 at 8:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में सीसीटीवी कैमरे के सामने अश्लील हरकत करने और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बन गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 33 निवासी प्रवीण शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह डेयरी में नाइट ड्यूटी करते हैं, जिसके कारण रात के समय उनके घर पर उनकी पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने घर और गली में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं।

प्रवीण शर्मा के अनुसार उनके पड़ोसी मदन नाई को इन कैमरों को लेकर आपत्ति थी। आरोप है कि मंगलवार रात को मदन नाई शराब के नशे में उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान वह सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर अश्लील हरकतें करने लगा।

घर के अंदर लगे डिस्प्ले स्क्रीन पर जब यह दृश्य दिखाई दिए तो घर में मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे घबरा गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रवीण शर्मा को फोन कर घर आने के लिए कहा।

- Advertisement -

प्रवीण शर्मा ने बताया कि घर पहुंचकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो आरोपी कैमरे के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पैंट उतारकर अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दिया। रात के समय आरोपी नशे की हालत में था, इसलिए उस समय उससे बात करना उचित नहीं समझा गया।

इसके बाद प्रवीण शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज और अपनी शिकायत लूणकरणसर के सीओ तथा जिला पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी मदन नाई को गिरफ्तार कर लिया। बाद में प्रवीण शर्मा ने थाने पहुंचकर इस संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मोहल्ले में रहने वाले परिवारों के लिए चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया
नेपाल में वोटिंग के बीच GEN-Z की चुनौती, नई सरकार पर भारत की नजर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी
बीकानेर
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
बीकानेर
रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News

Published March 5, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी

Published March 4, 2026
बीकानेर

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं

Published March 4, 2026
बीकानेर

रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद

Published March 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?