बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार, 05 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सप्लाई रोकी जाएगी।
सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
इस अवधि में भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक, सुथारों का बास, उदासर गांव, पेमासर गांव व आसपास का ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी 1 और 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल क्षेत्र, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट तथा पोल फैक्ट्री क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
सेक्टर 5, जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में भी इसी दौरान बिजली बंद रहेगी।
इसी समय विश्वकर्मा गेट के पास, एमएम ग्राउंड के पास हरिजन बस्ती, सियाराम मंदिर के पास, रामदेव जी मंदिर के पास स्थित हरिजन बस्ती सहित आसपास के इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे तक
करणी नगर पवनपुरी क्षेत्र में दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी।
- Advertisement -
दोपहर 03:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक
ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

