बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। हिंयादेसर निवासी नंदकिशोर ने कुछ लोगों पर हमला कर नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार मनोज, मुकेश और अन्य आरोपियों ने मिलकर नंदकिशोर के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उसकी जेब से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

