बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने भाई के साथ कार में सफर कर रहा था।
कुचौर अगुणी निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 फरवरी को वह अपने भाई रविन्द्र के साथ नापासर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सींथल के पास रविन्द्र ने फोन आने पर गाड़ी साइड में रोक दी और बात करने लगा।
इसी दौरान अचानक उसकी सांस लेने में परेशानी हुई, उसने जोर से सांस खींची और तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ा। घबराए परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल नापासर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

