बीकानेर में भारतीय नववर्ष पर आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार आयोजन की कमान नवगठित नववर्ष समिति को सौंपी गई है। 27 फरवरी को माखन भोग उत्सव कुंज में सर्व हिन्दू समाज, विभिन्न संगठनों और मातृशक्ति की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च 2026) से प्रारंभ होने वाले भारतीय नववर्ष कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेक चंद बरडिया ने नववर्ष को समाजोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया और भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।
समिति की प्रमुख जिम्मेदारियां
-
अध्यक्ष: गणेश बोथरा
-
उपाध्यक्ष: राजेश चूरा, रामलाल कुम्हार
- Advertisement -
-
महामंत्री: भंवर पुरोहित, नवीन सिंह
-
कोषाध्यक्ष: मनोहर स्वामी
-
सह-कोषाध्यक्ष: किशोर बांठिया
-
संयोजक: उमेश व्यास
धर्मयात्रा के महाआरती स्थल और मुख्य मंच की व्यवस्था शैलेश गुप्ता को सौंपी गई है। विभिन्न संस्थाओं से संपर्क की जिम्मेदारी विजय कोचर को दी गई है। कार्यालय व्यवस्था जगदीश सोलंकी और चंद्रकला आचार्य संभालेंगे। तिलक एवं प्रसाद वितरण का दायित्व मीनाक्षी सोनी को तथा प्रचार-प्रसार और मीडिया का कार्य मोहित जाजड़ा को सौंपा गया है, जिनके सहयोगी दीपक हर्ष रहेंगे।
4 से 10 मार्च तक विभिन्न बस्तियों में होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, मोहल्ला सजावट, दीप प्रज्वलन और शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 मार्च 2026 को गोकुल सर्किल स्थित जसोदा भवन में सायं 7 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यालय का उद्घाटन होगा। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

