बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक के बाद एक दो सड़क हादसे होने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार देर रात बिग्गा गांव के पास एक ट्रैक्टर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि चालकों को गंभीर चोट नहीं आई।
वहीं दूसरी घटना सातलेरा के पास हुई, जहां दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
दोनों मामलों में स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य किया गया।

