बीकानेर। शहर में बंद मकानों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के बी-285, केके कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों का सामान पार कर लिया।
प्रार्थिया अंजु आर्य पत्नी मदनलाल ने रिपोर्ट में बताया कि 2 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके बंद मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। आरोप है कि चोर एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, चार जोड़ी चांदी की पायल और करीब दस हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है।

