बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक फॉरेस्ट ऑफिसर के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दंतौर के फॉरेस्ट ऑफिसर रविन्द्र सिंह ने खाजूवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट के अनुसार घटना 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे के बीच की बताई गई है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि रायसाहब, कासीराम, सुरेन्द्र और आशीष ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और ड्यूटी पर आने को लेकर आपत्ति जताई।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और वाहन को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। प्रार्थी के अनुसार जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी प्रयास किया गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

