बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में षड्यंत्रपूर्वक लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मामला खाजूवाला पुलिस थाना में दर्ज किया गया है।
झूठे प्रलोभन में फंसाकर हड़पे रुपये
20 बीडी निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मनप्रीत और गुरूदेव ने योजनाबद्ध तरीके से उसे झूठे प्रलोभन दिए। आरोप है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर कपटपूर्वक उससे 6 लाख 40 हजार रुपये ले लिए।
परिवादी के अनुसार यह घटनाक्रम 1 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2026 के बीच चक 20 बीडी क्षेत्र में हुआ। जब तक उसे ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपियों ने पूरी रकम अपने कब्जे में कर ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
खाजूवाला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के निवेश या आर्थिक लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की अपील की है।

