जयपुर से राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाकर अब 1300 रुपये प्रतिमाह कर दी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में पेंशन राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई गई है।
-
वर्ष 2024 में पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये की गई।
-
वर्ष 2025 में इसे 1250 रुपये किया गया।
- Advertisement -
-
वर्ष 2026 में अब 1300 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी पेंशनधारक का भुगतान लंबित नहीं है और हर महीने समय पर राशि जारी की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सीधा आर्थिक सहारा मिल सके। यह फैसला लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

