बीकानेर। शहर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जम्भेश्वर नगर में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रविन्द्र के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, रविन्द्र 23 फरवरी की रात को करीब 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। अगली सुबह जब घरवाले उसे जगाने पहुंचे, तो उसका शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रदीप की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

