बीकानेर। जीएसएस एवं फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई और आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते गुरुवार 26 फरवरी को शहर के अनेक क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती अलग-अलग समयावधि में की जाएगी।
सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
इस अवधि में कल चलाना हॉस्पिटल, जेएनवी कॉलोनी पुलिस स्टेशन, खतुरिया कॉलोनी, एसबीआई बैंक क्षेत्र, रिलायंस फ्रेश, जेएनवीसी सेक्टर 5 व 6, शिवबाड़ी चौराहा, गुरुद्वारा के पास, भारत बेकरी के पास, बालाजी हाइट्स, डीपीएस स्कूल क्षेत्र, पीएचईडी नंबर 15, मन मंदिर, संसद सेवा केंद्र, व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सामने, पुष्पा मेंशन, केक कॉलोनी ब्लॉक ई व सी, तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर 2, पुरानी व नई करणी माता मंदिर के आसपास, दादा पोटा पार्क, तिलक नगर की गलियां 9 से 13, वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस बैंक साइड एरिया, द्वारकापुरी, विष्णु नगर, पूर्णराम भट्टा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
साथ ही राजा पार्क, सूरजपुरा, चंद्र विहार कॉलोनी, अशोक नगर ब्लॉक ए से डी, ठाकुर जी मंदिर के पास, आर-टेक मॉल क्षेत्र, स्वर्णजयंती ब्लॉक ई व डी, आकाशवाणी, बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड 220 केवी जीएसएस तक, मंदा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, शहीद भगत कॉलोनी, विजय विहार, हेठ नगर, उदासर फाटा, मयूर विहार, इम्पीरियल पैराडाइज, डूडी मोटर्स, संधू पोल्ट्री फार्म, सुभाष पेट्रोल पंप के आसपास, एलआईसी कार्यालय तथा जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 6 से 8 तक का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक
सादुल कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Advertisement -
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
ईश्वर आईटीआई, छबीली घाटी और खत्री का चौक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
शारदा चौक और चांदमल जी बाग के सामने का क्षेत्र बिजली कटौती से प्रभावित रहेगा।
सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक
बीकाजी उद्योग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
साइंस पार्क, गुरुद्वारा क्षेत्र, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इनकम टैक्स कॉलोनी, कमला रेजीडेंसी, बंसल क्लासेज, आरएसवी स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज और संगम पार्क क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं तथा आवश्यक उपकरणों का उपयोग पहले से कर लें। रख-रखाव कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

