बीकानेर। शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं।
पहली घटना मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले गोपालराम पुत्र उमाराम जाट की घर के सामने खड़ी कैंपर गाड़ी चोरी हो गई। परिवादी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच शुरू हो गई है।
दूसरी घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ अज्ञात चोरों ने 28 से 29 दिसंबर की मध्यरात्रि में मकान के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात और गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इस मामले में एडविन एवस्टियन पुत्र एंथनी एवस्टियन ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

