बीकानेर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री परोसने वाले पांच प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिगी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू को पूरी तरह से बैन कर दिया है।
सरकार की यह कार्रवाई आईटी नियम 2021 के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट पर अश्लीलता को रोकना और भारतीय संस्कृति की मर्यादा बनाए रखना है। मंत्रालय को इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वे नियमों का उल्लंघन कर बोल्ड और अश्लील सामग्री का प्रचार कर रहे थे।
डिजिटल सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी डिजिटल माध्यम पर अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

