बीकानेर। खाजुवाला थाना क्षेत्र के चक 7 पीएचएम स्टैंड के पास 24 फरवरी दोपहर को एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक घायल होने की खबर सामने आई है।
रावला निवासी राजकुमार पुत्र लेखराम भाटी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनका भाई राजेश कुमार और भुआ का लड़का रवि कुमार गाड़ी से रावला से खाजुवाला जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे बस स्टैंड के पास गाड़ी के सामने नील गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
इस हादसे में राजेश कुमार की मौत हो गई, जबकि रवि कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

