बीकानेर। बीकानेर जिले में मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में गांवा बाना निवासी मोटाराम पुत्र बागाराम ने बताया कि 22 फरवरी की दोपहर को गांवा बाना की रोही स्थित सोलर प्लांट पर चार-पांच लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया।
शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

