बीकानेर। बीकानेर जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जसरासर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थावरिया निवासी सत्यनारायण पुत्र घेवरराम ने भंवरलाल और श्यामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी चाची का झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। इसके आधार पर करीब 17 हेक्टेयर जमीन अपने नाम दर्ज करवा ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों की जांच के साथ ही संबंधित राजस्व रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में दोषियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

