राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में पेड़ काटते समय एक 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। घटना 20 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
इस संबंध में सरदारशहर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय भाई अनिल बरसिंहसर आया हुआ था। सुबह पेड़ काटने के दौरान अचानक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

