Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेंगे: बेनीवाल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेंगे: बेनीवाल
बीकानेरराजनीति

कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेंगे: बेनीवाल

editor
editor Published October 4, 2022
Last updated: 2022/10/04 at 5:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए वो इस बार प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कुछ सीटों पर इन्हीं दो पार्टियों को हराने वाले मजबूत दावेदार के साथ समझौता किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे के कारण प्रदेश का विकास रुका हुआ है।
इन दिनों बार-बार बीकानेर यात्रा कर रहे बेनीवाल ने बताया कि बीकानेर की सभी सात सीटों पर लोकतांत्रिक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। राजस्थान की सभी दो सौ सीटों पर आरएलपी चुनाव लड़ेगी, लेकिन कुछ सीटों पर राजनीतिक दलों से समझौता हो सकता है, जो कांग्रेस व भाजपा को हराने में सहयोग करें।
वसुंधरा व गहलोत पर आरोप बेनीवाल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जाट, राजपूत और गुर्जर को अपना बताते हुए मुख्यमंत्री बनी वसुंधरा राजे का क्रेज अब खत्म हो गया है। इस बार राजस्थान की जनता उनकी बातों में नहीं आएगी। कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए बेनीवाल ने कहा कि सरकार के मंत्री आपस में विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ हैं तो सत्ता से बाहर आ जाना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि मैं समझौता से बाहर आ गया क्योंकि मैं विरोध में था।
थर्ड फ्रंट से सुधरेगी दशा बेनीवाल ने दावा किया कि थर्ड फ्रंट ही राजस्थान का भला कर सकता है। राजस्थान के विकास के लिए तीसरे मोर्चे के साथ जनता को जुडऩा चाहिए। दिल्ली की अग्नि पथ का विरोध किया गया, किसान बिलों का विरोध किया, एनडीए के साथ मंत्री पद भी छोड़ा।
कानून व्यवस्था पर सवाल बेनीवाल ने कहा कि मंगलवार को सीकर में दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। उन्होंने यहां तक कहा कि आज बीकानेर में मंत्री के रिश्तेदार बजरी की अवैध रॉयल्टी वसूलने में व्यस्त हैं। अशोक गहलोत खुद की कुर्सी बचाना चाहते हैं तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने की लालसा पाले हुए हैं। आम जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था से त्रस्त है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के छतरगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी से भरा थैला उड़ाया
बीकानेर
बीछवाल पुलिस ने युवक से अवैध पिस्तौल और मैगजीन बरामद कर किया गिरफ्तार
बीकानेर
शहर की मुख्य जल पाइपलाइन में रिसाव, जल आपूर्ति रहेगी ठप
बीकानेर
RPSC सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
राजस्थान
जैसलमेर बस अग्निकांड: स्लीपर एसी बसों की ‘सुरक्षा’ मौत के कुएं में तब्दील क्यों?
राजस्थान
दीपावली पर रेलवे आरक्षण समय बदला, केवल सुबह 8 से 2 बजे तक सेवा
बीकानेर
महाभारत के “कर्ण” पंकज धीर नहीं रहे, कैंसर से संघर्ष कर 68 वर्ष में निधन
बीकानेर
त्योहार पर बड़ी कार्रवाई: बीकानेर से जा रहा 4660 किलो मिलावटी मावा जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के छतरगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी से भरा थैला उड़ाया

Published October 15, 2025
बीकानेर

बीछवाल पुलिस ने युवक से अवैध पिस्तौल और मैगजीन बरामद कर किया गिरफ्तार

Published October 15, 2025
बीकानेर

शहर की मुख्य जल पाइपलाइन में रिसाव, जल आपूर्ति रहेगी ठप

Published October 15, 2025
बीकानेर

दीपावली पर रेलवे आरक्षण समय बदला, केवल सुबह 8 से 2 बजे तक सेवा

Published October 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?