बीकानेर। बीकानेर जिले में बस स्टैंड के पास युवक से मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांचू पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
साधुणा निवासी जेठाराम पुत्र किशनाराम जाट ने फरसाराम और अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना 18 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे साधुणा बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उसकी जेब से 70 हजार रुपये नकद और हाथ में पहनी घड़ी छीनकर फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

