बीकानेर। बीकानेर जिले में सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 42 केवाईडी में 19 फरवरी की रात को हुई।
इस संबंध में चुनाराम पुत्र प्रभुराम नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार उसका भतीजा अनिल पुत्र हेतराम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय (नीलगाय) आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

