बीकानेर। बीकानेर जिले में दो भाइयों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छतरगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार निवासी लक्की पुत्र ओमप्रकाश ने मामराज और प्रभुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 20 फरवरी की शाम करीब 7 बजे 6 केएलडी आवा क्षेत्र की बताई जा रही है।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा झगड़े के दौरान मोबाइल फोन छीन लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

