बीकानेर। बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बेनीसर फांटे के पास हुई।
जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान बीकानेर की ओर से आ रही कार पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान हरियाणा निवासी मनोज और सीताराम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

