बीकानेर। शहर में शनिवार, 21 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की ओर से नागणेचीजी हेड वर्क्स पर पंप मरम्मत एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा, जिसके चलते संबंधित इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
अधिशाषी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि निर्धारित कार्य के दौरान नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
मरम्मत कार्य के कारण करणीनगर, पवनपुरी, गांधी कॉलोनी, वल्लभ गार्डन और सुदर्शन नगर सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक पानी का संग्रह कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को पुनः सुचारू कर दिया जाएगा।
- Advertisement -

