बीकानेर। शहर में शनिवार, 21 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार जीएसएस और फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई तथा अन्य आवश्यक कार्यों के चलते अलग-अलग समय पर कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
करणी सिंह स्टेडियम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
राजीव नगर तथा सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक
करणी नगर और गांधी कॉलोनी (पवनपुरी) क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
- Advertisement -
सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक
सेक्टर 4 पवनपुरी, करणी नगर और पवनपुरी नर्सिंग होम के पीछे का क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
बांदरा बास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अलख सागर कुएं के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
नया पीर दरगाह के पास बंगला नगर, लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास रुष्टंक कॉलोनी, अग्निशमन कार्यालय के पीछे का क्षेत्र तथा रामदेव मंदिर के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
वाई ब्लॉक, वल्लभ गार्डन क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
बंगला नगर में केसीएस स्कूल के पीछे का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

