बीकानेर में गंगाशहर क्षेत्र में एक दंपती के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का मामला सामने आया है। ममता कंवर पत्नी राम सुथार ने रामदेव नगर में रहने वाले जेठाराम, अंजु, कोमल, घनश्याम और राधा के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
घटना 5 फरवरी 2026 की रात 8 बजे से 7 फरवरी की शाम 7 बजे के बीच हुई। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसका ससुराल पक्ष है। आरोप है कि उन्होंने दंपती के साथ मारपीट की और बाद में उन्हें घर से निकाल दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

