Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार
बीकानेर

बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार

editor
editor Published February 18, 2026
Last updated: 2026/02/18 at 10:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर शहरवासियों के लिए पाइपलाइन से रसोई गैस (पीएनजी) की सुविधा मिलने की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। पहले चरण में समता नगर, गांधी नगर और करणी नगर क्षेत्र में करीब 20 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इन कॉलोनियों के 139 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।

अब संबंधित कंपनी ने नगर निगम को पत्र लिखकर छह नए इलाकों में करीब 69.7 किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मांगी है। प्रस्तावित क्षेत्रों में हनुमानहत्था, रथखाना, कुचिलपुरा, मेजर पूर्णसिंह, मेहरों का बास और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। यदि अनुमति मिलती है तो इन क्षेत्रों में भी इस साल के अंत तक पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

गैसोनेट कंपनी ने पहले चरण में करीब 200 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। रीको के करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का स्टेशन तैयार हो चुका है, जबकि बीछवाल से सटे समता नगर, करणी नगर और गांधी नगर में कार्य जारी है।

लाइन बिछाने के बाद कंपनी उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज करेगी। अब तक करीब डेढ़ सौ घरों में कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दिसंबर अंत तक गैस आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है।

- Advertisement -

पीएनजी गैस वर्तमान एलपीजी की तुलना में करीब 200 रुपए तक सस्ती बताई जा रही है। हर घर के बाहर वाल्व के पास मीटर लगाया जाएगा, जिससे रोजाना गैस खपत की रीडिंग मिल सकेगी। उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान कर घर बैठे गैस रिचार्ज भी कर सकेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में बदला मौसम, आईएमडी का बारिश और तेज हवा का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार
बीकानेर
बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
मीन राशि में शनि-बुध की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर
बीकानेर में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलों से बदला मिजाज
बीकानेर
पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News
बीकानेर
फड़ बाजार में ई-सिगरेट पर छापा, 43 डिवाइस जब्त – Bikaner News
बीकानेर
घर वापसी तेज हो, लौटने वालों का रखें ध्यान: मोहन भागवत – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Published February 18, 2026
बीकानेर

मीन राशि में शनि-बुध की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published February 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलों से बदला मिजाज

Published February 18, 2026
बीकानेर

पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News

Published February 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?