Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बीकानेर

बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

editor
editor Published February 18, 2026
Last updated: 2026/02/18 at 10:11 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। घटना एसएसबी रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जहां अचानक स्कूटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक चक 3 ई, छोटी गली नंबर 8 निवासी राजेश ग्रोवर होलसेल मार्केट से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मीरा चौक से एसएसबी रोड की तरफ पहुंचे, स्कूटी के पिछले हिस्से से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।

सतर्क राहगीरों ने तुरंत शोर मचाकर उन्हें आगाह किया और वाहन छोड़ने को कहा। एक व्यक्ति ने जोर से आवाज लगाकर खतरे की चेतावनी दी, जिसके बाद राजेश ने बिना समय गंवाए स्कूटी सड़क पर रोक दी और दूर हट गए।

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ई-स्कूटी लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि सड़क से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। समय रहते चेतावनी मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच सकी।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor February 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में बदला मौसम, आईएमडी का बारिश और तेज हवा का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार
बीकानेर
बीकानेर संभाग में दौड़ती ई-स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
मीन राशि में शनि-बुध की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर
बीकानेर में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलों से बदला मिजाज
बीकानेर
पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News
बीकानेर
फड़ बाजार में ई-सिगरेट पर छापा, 43 डिवाइस जब्त – Bikaner News
बीकानेर
घर वापसी तेज हो, लौटने वालों का रखें ध्यान: मोहन भागवत – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस सुविधा, छह नए इलाकों में विस्तार

Published February 18, 2026
बीकानेर

मीन राशि में शनि-बुध की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published February 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलों से बदला मिजाज

Published February 18, 2026
बीकानेर

पूगल रोड पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान – Bikaner News

Published February 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?