बीकानेर जिले के नापासर क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई नापासर पुलिस थाना और श्रीगंगानगर की एनडीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी सुषमा शेखावत के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को अफीम सहित पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

