राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित रामदेवी जी मंदिर से हजारों रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 14 फरवरी की रात कानासर बाईपास स्थित मंदिर परिसर में हुई।
इस संबंध में कानासर निवासी सुमेरसिंह ने बीछवाल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में कालूसिंह, मुकेश और अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है।
प्रार्थी के अनुसार वह मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्य करता है। आरोप है कि रात के समय मंदिर से करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

