बीकानेर-मेडता रोड रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। खजवाना-मारवाड़ मुडवा और नागौर-बदवासी स्टेशनों के बीच ब्लॉक लिए जाने से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20476 मिरज-बीकानेर एक्सप्रेस 11 से 13 फरवरी 2026 के बीच मिरज से रवाना होने पर जोधपुर-मेडता रोड सेक्शन में 30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक एक्सप्रेस 15 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक प्रत्येक रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

