देशनोक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में सुरधना पडिहारान निवासी पुनमचंद पुत्र फूसाराम मेघवाल ने देशनोक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी के अनुसार 8 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उसका भाई रामलाल पैदल सड़क के किनारे-किनारे अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक मोटरसाइकिल, जिसे मोडसिंह पुत्र छैलूसिंह चला रहा था, ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामलाल को टक्कर मार दी।
हादसे में रामलाल के पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक हनुमंतसिंह को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

