पुष्करणा सावे के लिए पुलिस की विशेष तैयारियां
बीकानेर में आयोजित होने वाले पुष्करणा सावे को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व नयाशहर थाने की थानाधिकारी कविता पूनियां ने किया, जबकि एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ और सीओ सिटी अनुज डाल ने निगरानी एवं सुपरविजन किया।
मार्च नयाशहर थाने से शुरू होकर जस्सुसर गेट, डागा चौक, दम्माणी चौक, हर्षो का चौक और शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई और आमजन से सहयोग की अपील भी की गई।
21 सुरक्षा प्वाइंट और लगातार मॉनिटरिंग
नयाशहर एसएचओ कविता पूनियां ने बताया कि शहरी परकोटे क्षेत्र में 21 अलग-अलग सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
- Advertisement -
आमजन से अपील
कविता पूनियां ने आमजन से कहा कि पुष्करणा सावे का उत्सव हंसी खुशी और शालीनता के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

