Bikaner Power Cut News: रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर में सोमवार 02 फरवरी को जीएसएस और फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी।
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद
प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक निम्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी—
अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव,
पारीक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआं,
दाउजी मंदिर रोड, चुनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर,
डागा चौक, सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक,
असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला,
रामपुरिया कॉलेज क्षेत्र और बख्तावरों के कुएं के आसपास का इलाका।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक एमपी नगर में बिजली कटौती
प्रातः 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक
एमपी नगर सेक्टर 3, 4, 5 और इससे सटे क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
- Advertisement -
दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक
एमपी नगर सेक्टर 2, 3, 4, संजय कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग की अपील
बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। रखरखाव कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

