


रविवार, 2 अक्टूबर को मेष राशि के लोग मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखें। कर्क राशि के लोग रविवार को लाभ कमा सकते हैं। तुला राशि के लोगों को अपनी गलतियां स्वीकार करनी होंगी और उनमें सुधार करना होगा।
मेष: मानसिक और भावनात्मक संतुलन होने से नए कामों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। जो जिम्मेदारी पहले से ही आपने उठाई है, उन्हें पूर्ण करने के लिए और डेडीकेशन दिखाना होगा। किसी निर्णय के लिए विचार बदलते नजर आ रहे हैं, लेकिन ये केवल खुद को कमजोर समझने के कारण हो रहा है। जितनी भी कठिनाइयां हों, जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं होता, तब तक पीछे न हटें।
वृषभ :आपकी समस्या का हल अभी भी प्राप्त नहीं हुआ है। जिस व्यक्ति से आप मदद की अपेक्षा रखते हैं, उस व्यक्ति के साथ संबंध बिगडऩे की संभावना बन रही है। पैसों से संबंधित बातों के लिए किसी भी व्यक्ति के ऊपर निर्भरता न बनने दें। परिवार से संबंधित लिए गए निर्णय के कारण लोगों में आपकी चर्चा हो सकती है। इस बात को नकारात्मक तरीके से न लें।
मिथुन : उच्च शिक्षा से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से व्यक्तिगत प्रगति नजर आएगी। जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में आपका नजरिया बदलता हुआ दिखाई देगा, लेकिन अपने विचार अभी भी स्पष्ट रूप से समझ नहीं पाएंगे। परिस्थिति जैसी है, वैसी स्वीकार करें। वर्ना मानसिक तकलीफ हो सकती है।
- Advertisement -
कर्क: अपनी इच्छा शक्ति बनाए रखकर लक्ष्य और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करें। अभी का समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए अवसर पर अधिक ध्यान देते रहें। आपकी अधिकतर समस्याएं पैसों के जरिए दूर हो सकती हैं।
सिंह :आपके आसपास खुशियों भरा वातावरण रहेगा, इस कारण मन को प्रसन्नता प्राप्त होती रहेगी। अन्य लोगों की प्रगति में खुद को शामिल करने की कोशिश करें। परिवार के लोगों के साथ भी संबंध गहरे बन रहे हैं, लेकिन हर एक व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना बन रही है।
कन्या: कोई बुरी खबर प्राप्त होने से दिन की शुरुआत में निराशा हो सकती है। अन्य लोगों के जीवन पर आप नियंत्रण नहीं बना सकते, इस बात को समझने की कोशिश करें। आपके विचार अन्य लोगों पर थोपने की कोशिश आपको और उनको नाराज कर सकती है।

तुला :अभी तक हुई गलतियों का अवलोकन करके अपनी जीवन शैली में क्या बदलाव करना है, इस बात का विचार जरूर करें। पैसों से संबंधित बातों को गंभीरता से न लेने की वजह से आप खुद के लिए समस्या बढ़ा सकते हैं। पैसों की आवक और जावक में नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक होगा।
वृश्चिक: आपके पास अनेक अवसर होने के बाद भी काम करने की इच्छा कम क्यों हो रही है, इस बात को समझने की कोशिश करें।आपकी क्षमता और अपेक्षा में संतुलन बनाना आपके लिए आवश्यक होगा। खुद की अपेक्षाओं के कारण कार्यक्षमता कम न होने दें।
धनु : परिवार की जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत काम में संतुलन बनाना आपके लिए कठिन होगा। जरूरत होने पर अन्य लोगों की सहायता करने की कोशिश करें। हर काम को खुद ही पूर्ण करने की जिद में कार्य क्षमता घट रही है। साथ में बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है।
मकर :पुराने काम को आगे बढ़ाने के लिए सहायता मिलेगी। किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय पुरानी घटनाओं के बारे में जरूरत से अधिक जानकारी देना गलत होगा। जब तक व्यक्ति की ठीक से पहचान नहीं होती, तब तक व्यक्तिगत बातों की चर्चा न करें।
कुंभ : अगर आपकी क्षमता है तो लोगों की सहायता जरूर करें। आसपास के लोगों को मानसिक रूप से आधार की जरूरत है। जो अनुभव आपको अभी तक प्राप्त हुआ है, उसकी मदद से अन्य लोगों को मार्गदर्शन दे पाना संभव होगा।
मीन: समस्याओं का हल अचानक प्राप्त होगा। जब तक बनाई गई योजना पर काम करना आपके द्वारा शुरू नहीं किया जाता, तब तक अन्य लोगों के साथ चर्चा न करें। लोगों की बातें सुनकर मन में दुविधा हो सकती है। इसलिए अभी अपने काम पर ही ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा।