मेष राशि:
आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर अमल होगा और सकारात्मक संकेत मिलेंगे। प्रॉपर्टी व वाहन से जुड़े मामलों में सुधार दिखेगा। नौकरी में लक्ष्य का दबाव रहेगा, लेकिन टीमवर्क से समाधान निकलेगा। अनुभव आपके काम आएगा।
वृष राशि:
आत्मसम्मान और साहस आपकी ताकत बनेंगे। घर-बाहर मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभ देगा। विद्यार्थी पढ़ाई में फोकस बनाए रखेंगे, दिन सहज रहेगा।
मिथुन राशि:
पुरानी गलतियों से सीख लेकर कामकाज में सुधार करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय में सामान्य प्रगति रहेगी, मेहनत जरूरी है।
कर्क राशि:
दिनचर्या संतुलित रहने से संतुष्टि मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मेल-जोल होगा। समस्याओं को सकारात्मक दृष्टि से सुलझाएं।
- Advertisement -
सिंह राशि:
व्यवस्थित मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। फिटनेस पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या राशि:
घर के सुधार कार्यों में वास्तु का ध्यान रखें। पारिवारिक-सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी व परिवार का सहयोग आत्मबल बढ़ाएगा।
तुला राशि:
बिजनेस में सुधार के लिए फोकस और मेहनत जरूरी है। अनुभवी सलाह फायदेमंद रहेगी। रियल एस्टेट में लाभ संभव। सरकारी नौकरी वालों को यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
घर और काम में संतुलन बनाए रखेंगे। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में नेटवर्किंग मजबूत होगी।
धनु राशि:
काम टालने से बचें, समय पर शुरुआत लाभ देगी। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मकर राशि:
दूसरों पर कम, अपनी क्षमता पर अधिक भरोसा रखें। योजनाओं को आकार मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी। यात्रा संभव।
कुंभ राशि:
मार्केटिंग व व्यवसायिक कार्यों पर फोकस बढ़ाएं। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरत पर अनुभवी सलाह लें, रिश्तों में मधुरता रखें।
मीन राशि:
आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक सहभागिता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

