Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मैं कही भी हूं पर राजस्थान का हूं मारवाड़ का हूं उससे दूर कैसे दूर हो सकता हूं: मुख्यमंत्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मैं कही भी हूं पर राजस्थान का हूं मारवाड़ का हूं उससे दूर कैसे दूर हो सकता हूं: मुख्यमंत्री
बीकानेरराजस्थान

मैं कही भी हूं पर राजस्थान का हूं मारवाड़ का हूं उससे दूर कैसे दूर हो सकता हूं: मुख्यमंत्री

editor
editor Published October 1, 2022
Last updated: 2022/10/01 at 9:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- मैं कहीं भी रहूं, राजस्थान का हूं, मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं, जहां मैं पैदा हुआ। मैं उससे कैसे दूर हो सकता हूं। जिंदगी के अंतिम सांस तक कहीं भी रहूं, सेवा करता रहूंगा। जो कहता हूं उसके कुछ मायने होते हैं। गहलोत ने स्पष्ट कर दिया कि वो राजस्थान छोडक़र कहीं जाने वाले नहीं है। उनके इस बयान को मुख्यमंत्री पद से भी जोडक़र देखा जा रहा है। पहली बार गहलोत ने मारवाड़, जोधपुर और अपने गृह क्षेत्र महामंदिर तक से आत्मीयता जताते हुए बयान दिया है।
गहलोत से जब मानेसर वालों को सजा देने का सवाल पूछा तो बातचीत को खत्म करते हुए नमस्कार करते हुए निकल गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
कर्मचारियों से डायलॉग नहीं, तो हार गए
गहलोत ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा- बार बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं। तब भी आप हवा में बह जाते हैं। एक बार कर्मचारी मेरे विरोध में हो गए थे। हमारा डायलॉग नहीं हो पाया था, नाराज हो गए थे। उन्होंने गांठ बांध ली थी। हमने गलती मान ली, हमारा डायलॉग रहता तो ये स्थिति नहीं बनती कि हार जाते। फिर देश में मोदी जी का माहौल बना। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हम जीत रहे थे, लेकिन हार गए। राजस्थान भी हार गए। मैं जनता से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि आप एक मौका और दें हमें। ईआरसीपी के लिए मैं संघर्ष कर रहा हूं।
कबड्डी मैच में दर्शक बने, खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे
गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक में खेलने आए खिलाडिय़ों के बीच में जाकर काफी समय बिताया। प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खिलाड़ी के साथ रहे।
ये मंत्री रहे गहलोत के साथ
इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा मंत्री गोविन्द मेघवाल, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी भी गहलोत के साथ रहे। एग्रो बोर्ड के चैयरमेन व पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। जबकि कई बोर्ड के अध्यक्ष मंच पर थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026, 25 महिलाओं और 10 संगठनों का सम्मान
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर
चूरू में 8 मार्च को होगा गौरव सेनानी समारोह, पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित
बीकानेर
बीकानेर में गर्भवती महिला पर हमला, पेट पर लात मारने से बिगड़ी हालत
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर में प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026, 25 महिलाओं और 10 संगठनों का सम्मान

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पिकअप की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार

Published March 5, 2026
बीकानेर

चूरू में 8 मार्च को होगा गौरव सेनानी समारोह, पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित

Published March 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?