Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

editor
editor Published January 14, 2026
Last updated: 2026/01/14 at 3:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मंदसौर के एक होटल में ठहरे युवक की फर्जी पहचान उस समय सामने आ गई, जब महज 600 रुपये के यूपीआई भुगतान ने उसकी असलियत उजागर कर दी। खुद को चेतन प्रकाश बताने वाला युवक वास्तव में राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला अशरफ खान निकला, जिसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

मामला मंदसौर स्थित होटल राज का है, जहां एक युवक और युवती ने कमरा बुक कराया। युवक ने होटल रजिस्टर में अपना नाम चेतन प्रकाश दर्ज कराया और पहचान के लिए आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन भुगतान के दौरान संदेह पैदा हुआ।

होटल संचालक अशोक मारू ने बताया कि कमरे के किराए के 600 रुपये का यूपीआई भुगतान जिस खाते से किया गया, वह अशरफ खान के नाम पर था। जबकि होटल रिकॉर्ड में युवक का नाम चेतन प्रकाश दर्ज था। इसी विरोधाभास के चलते मामला संदिग्ध हो गया।

शक बढ़ने पर होटल संचालक ने युवक से पूछताछ की, जिसके दौरान उसके पास से एक और आधार कार्ड मिला। दोनों आधार कार्ड में फोटो एक ही थी, लेकिन नाम और पता अलग-अलग दर्ज थे। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

- Advertisement -

पुलिस जांच में युवक की असली पहचान अशरफ खान निवासी जैसलमेर (राजस्थान) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंदसौर लैब टेक्नीशियन परीक्षा देने आया था। युवती राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों जोधपुर के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुस्लिम नाम होने के कारण उसे होटल में परेशानी होने का डर था, इसलिए उसने हिंदू नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, अशरफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क, यूपीआई खाते और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर
नागपुर SBL एनर्जी प्लांट धमाका: मृतकों की संख्या 17, NDRF मौके पर – Maharashtra News
बीकानेर
मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News
देश-दुनिया
तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News
बीकानेर
ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News
देश-दुनिया
रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

हाईवे पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, 270 किलो एमडी बरामद

Published January 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?