Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

editor
editor Published December 19, 2025
Last updated: 2025/12/19 at 11:26 AM
Share
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Contents
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।मेष (Aries)वृषभ (Taurus)मिथुन (Gemini)कर्क (Cancer)सिंह (Leo)कन्या (Virgo)तुला (Libra)वृश्चिक (Scorpio)धनु (Sagittarius)मकर (Capricorn)कुंभ (Aquarius)मीन (Pisces)

Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपके मन में काम को लेकर कई नए विचार जन्म लेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। किसी सहयोगी की बात आपको आहत कर सकती है, इसलिए शब्दों पर संयम रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री संभव है।

- Advertisement -

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन संतुलन और समझदारी से आगे बढ़ने का है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को किसी फायदेमंद योजना की जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होने के संकेत हैं।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

भाग्य आज आपका साथ देगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के जरूरी कामों को टालना आगे परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में दूर जा सकता है।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। व्यापार में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। दिनचर्या में सुधार की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वह सुखद रह सकती है, लेकिन काम टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

निवेश से जुड़े मामलों में आज सही फैसले ले पाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। सेहत से जुड़ी किसी समस्या को नजरअंदाज न करें। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लंबे समय से अटकी कोई डील आज फाइनल हो सकती है। आसपास के लोगों को परखकर भरोसा करें।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने दिए गए पैसे वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गोल्डन

आज उन्नति के संकेत स्पष्ट हैं। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। किए गए वादों को समय पर पूरा करना जरूरी होगा। आप दूसरों का भला चाहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी नीयत को गलत समझ सकते हैं। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल

कामकाज के मोर्चे पर आज सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मेहनत का फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी को दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें। व्यापार में बदलाव करने से पहले सोच-विचार जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही आपकी ताकत बनेगा। जरूरत पड़ने पर मदद आसानी से मिल जाएगी, लेकिन बनते काम बिगड़ने की आशंका भी रहेगी।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

दिन सामान्य रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। किस्मत साथ देगी, लेकिन आलस्य के कारण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात में शिकायतों से बचें।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी

सेहत के लिहाज से आज राहत भरा दिन है। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागेगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। कर्ज या सरकारी कामों से जुड़े मामलों को समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेन्ट ऑलिम्पियाड में रचा इतिहास
बीकानेर शिक्षा
भारत-पाक सीमा में अवैध धर्मांतरण का आरोप, विदेशी दंपती हिरासत में
राजस्थान
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 19–22 दिसंबर तक बादल और ठंड का अलर्ट
राजस्थान
हादी की मौत बनी बहाना, बांग्लादेश में भारत विरोधी भीड़ का तांडव
देश-दुनिया
निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मकान से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे
बीकानेर
इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी
बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published December 18, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published December 16, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published December 15, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published December 13, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?