Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > 150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी
राजस्थान

150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी

editor
editor Published December 18, 2025
Last updated: 2025/12/18 at 10:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। प्रदेश सरकार की बजट घोषणा के करीब दस महीने बाद आखिरकार 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली योजना को जमीन पर उतार दिया गया है। पहले 100 यूनिट तक सीमित इस योजना को बढ़ाकर 150 यूनिट करने का ऐलान बजट में किया गया था, लेकिन नियम और प्रक्रिया तय करने में लंबा समय लग गया। अब इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Contents
सोलर उपभोक्ताओं को 17 हजार रुपये की अतिरिक्त मददकेंद्र और राज्य की सब्सिडी मिलाकर बड़ा फायदाबजट 2025-26 में हुई थी घोषणाइन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभसौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

सोलर उपभोक्ताओं को 17 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद

नई व्यवस्था के अनुसार, घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को अब 17,000 रुपये की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दी जा रही है। इसकी शुरुआत जयपुर विद्युत वितरण निगम ने कर दी है। पहले चरण में जयपुर डिस्कॉम ने 169 पात्र उपभोक्ताओं के बैंक खातों में कुल 28 लाख 73 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की है।

केंद्र और राज्य की सब्सिडी मिलाकर बड़ा फायदा

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि यह राज्य सब्सिडी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली अधिकतम 78,000 रुपये की केंद्रीय सहायता से अलग है। यानी राजस्थान में अब रूफटॉप सोलर लगाने वाले पंजीकृत उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को मिलाकर कुल 95,000 रुपये तक का अनुदान मिल सकता है। इससे सोलर संयंत्र लगाने की लागत काफी हद तक कम हो जाएगी।

- Advertisement -

बजट 2025-26 में हुई थी घोषणा

वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना के लाभार्थियों को अधिक राहत देने के उद्देश्य से 150 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने की घोषणा की थी। सरकार का मकसद अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली बिल का बोझ कम करना है।

इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

योजना के पहले चरण में वही उपभोक्ता पात्र माने गए हैं, जिनके पास रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए अपनी खुद की छत उपलब्ध है। इसके लिए उपभोक्ताओं को डिस्कॉम के पोर्टल या ‘बिजली मित्र’ मोबाइल एप के माध्यम से अपनी सहमति देनी होती है। सोलर प्लांट स्थापित होने और केंद्र सरकार की सब्सिडी मिलने के बाद राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त राशि सीधे खाते में भेजी जा रही है।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

सरकार का मानना है कि 150 यूनिट फ्री बिजली योजना के साथ अतिरिक्त सब्सिडी मिलने से लोग रूफटॉप सोलर की ओर अधिक आकर्षित होंगे। इससे न सिर्फ घरेलू बिजली खर्च घटेगा, बल्कि राज्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?